Thursday, February 19, 2026
21.1 C
New Delhi

लापता तोते को खोजने वाले को एक लाख रुपए का इनाम, डाॅक्टर दम्पति ने की घोषणा

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में प्रतिष्ठित डाॅक्टर दंपति ने उनके फालतु तोते को खोज कर लाने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। डॉक्टर और उनका परिवार पिछले चार दिन से पालतु ताेते (काेकाे) की तलाश में जुटा है। डाॅक्टर ने बाकायदा तोता लाकर देने वाले के लिए एक लाख रुपए इनाम या उनके द्वारा बताए गए किसी भी सामाजिक कार्य को करवाने की घोषणा की है। हालात यह है कि ताेते के बिना डाॅक्टर दंपति के हलक से खाना तक नीचे नहीं उतर रहा है। चार दिन पहले टैरेस पर सेव खिलाते समय ताेता उड़ गया था। इसके बाद वापस नहीं लाैटा।

शहर के वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. वीके जैन ने बताया कि दाे साल पहले अफ्रीकन ग्रे कलर के दो तोतों का जोड़ा 80 हजार रुपए में खरीदकर लाए थे। एक तोते का नाम कोको रखा था। दो साल में कोको घर का सदस्य बन गया था। उसके चले जाने से घर सूना हो गया है। परिवार और अन्य लोग तोते की तलाश में जुटे हैं। इसके लिए अखबार में मिसिंग का विज्ञापन भी छपवाया। शहर में पोस्टर-पैम्पलेट बंटवाए, सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किए। डॉक्टर ने तोता ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की भी घोषणा की है। डॉ. वीके जैन का कहना है कि कोई तोते को ढूंढकर हमें सूचना देता है तो मैं खुशी-खुशी उसे उचित इनाम देने को तैयार हूं।’ परिवार के लोग और अस्पताल का स्टाफ दिन-रात तोते को ढूंढ रहे हैं।

तोते की तलाश में डाॅक्टर दम्पति ने शहर के अखबार में विज्ञापन भी छपवाया है

यह भी पढ़ें : YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाने वाली 12वीं की छात्रा काे हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म

चार दिन पहले टैरेस पर सेब खिलाते समय उड़ गया था तोता

डॉ. जैन की पत्नी डॉ. अर्चना ने बताया कि अस्पताल के ऊपर ही उनका घर है। चार दिन पहले टैरेस पर तोते को सेब खिला रहे थे। इसी दौरान वह उड़ गया और वापस नहीं आया। चार दिन से तोते को ढूंढ रहे हैं। अभी तक तोते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डॉ. जैन का पशु-पक्षियों से खास लगाव है। झुंझुनूं बाइपास स्थित फार्म हाउस पर उन्होंने बत्तख, तोते, कबूतर, खरगोश, बिल्ली, कुत्ता, घोड़ा सहित कई पशु-पक्षी पाल रखे हैं।

यह भी पढ़ें : होटल की 7वीं मंजिल से कूदी मॉडल पर राजस्थान के मंत्री के साथ सोने का था दबाव, नहाते हुए बना लिया था वीडियो

एक हजार से ज्यादा शब्द बोलता था कोको

डॉ. जैन ने बताया कि तोता दुर्लभ प्रजाति का है। एक हजार से ज्यादा शब्द बोलता है। सभी से बात करता था, कुछ पूछने पर जवाब भी देता था। उसके जाने से बेटा-बहू और बेटी उदास हो गए हैं। पत्नी रोते हुए बस उसके आने का इंतजार कर रही हैं। कोको परिवार के साथ इतना घुल मिल गया था कि जब भी घरवाले खाना खाते तो वो भी उनके साथ ही बैठ जाता था। डॉक्टर जैन ने बताया कि उसे सिरिंज से जूस और दूध पिलाया जाता था।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 18 फरवरी: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

Related Articles

Popular Categories