स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोक

भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। भारत रत्‍न से सम्‍मानित इस महान गायिका ने मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में आज सुबह 8.12 बजे अंतिम सांस ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें : लापता तोते को खोजने वाले को एक लाख रुपए का इनाम, डाॅक्टर दम्पति ने की घोषणा

डॉक्टरों के मुताबिक, मल्टीऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है। वह पिछले 26 दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों ने यह जानकारी दी थी कि उनकी हालत अब ठीक है और वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन बीते शनिवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें वापस वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट कर दिया गया था। वह कोरोना से भी संक्रमित हो गई थीं। हालांकि बाद में वह संक्रमण से ठीक तो हो गई थीं, लेकिन फिर अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थीं।

यह भी पढ़ें : YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाने वाली 12वीं की छात्रा काे हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म

लता मंगेशकर को ‘भारत की नाइटिंगेल’ और ‘सुर साम्राज्ञी’ जैसे कई नामों से पुकारा जाता था। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में से एक लता मंगेशकर ने साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र महज 13 साल थी। उन्होंने अब तक 30 हजार से भी अधिक गाने गाए थे और दुनियाभर में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन सहित अनेक बॉलीवुड एक्टर्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 8 जून : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत ! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

IPL 2026 Final: RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, CSK-MI के क्लब में हुई शामिल

RCB vs GT, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

Topics

Related Articles

Popular Categories