LPG Cylinder Price Updates: नये साल में आपको रसोई की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकती है। अब आप नया रसोई गैस सिलेंडर महज 634 रुपए में खरीद सकते हैं। आपको नया सिलेंडर सिर्फ 634 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन यहां बता दें यह एलपीजी सिलिंडर नहीं है। हम बात कर रहे हैं कम्पोजिट सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) की। जिसे आप लाल एलपीजी सिलेंडर की तुलना में काफी सस्ते दातों में खरीद सकते हैं।
क्या है कम्पोजिट सिलिंडर
सबसे खास बात है कि कंपोजिट सिलेंडर में आपको गैस दिखेगी भी और वजन में यह 14.2 किलो गैस वाले सिलेंडर की तुलना में यह काफी हल्का भी होगा। बात करें कंपोजिट सिलेंडर के फायदे की तो, इस सिलेंडर पर कभी जंग नहीं लगेगा। लेकिन यहां हम बता दें, कंपोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस ही मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Calendar 2022: आपकी तरक्की में बाधा है घर में लगे पुराने कैलेंडर, जानिए कैलेंडर लगाने की सही दिशा
इन शहरों में मिलेगा कंपोजिट सिलिंडर
कंपोजिट सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) फिलहाल देश के 28 शहरों में मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की ने इसे लांच किया है। पहले चरण में कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, पटना, रांची समेत 28 शहरों में लांच किया गया है।
चार महानगरों समेत अन्य जगहों पर कीमत
इसकी कीमतों की बात करें को तो दिल्ली में यह 634 में मिलेगा। मुंबई में भी इसकी कीमत 634 ही होगी। कोलकाता में यह 652 रुपए में बेचा जाएगा। जबकि, चेन्नई में यह 645 रुपए में मिलेगा। वहीं, रांची में यह 674 रुपये में मिलेगा. और पटना में इसकी कीमत 697 रुपये होगी। लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपए रखी गई है।
यह भी पढ़ें : Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र
इंडेन के मुताबिक कंपोजिट गैस सिलेंडर दो वेरिएंट में है। एक 10 किलो का दूसरा 5 किलो का गैस सिलेंडर है। इसकी सबसे खास बात है कि यह यह ब्लो माउलडेड हाइ डेंसिटी पॉलीएथिलीन (एचडीपीई) मैटेरियल से बना है। यानी आग लगने पर यह ब्लास्ट नहीं करेगा। इस गैस सिलेंडर का कुल वजन करीब 16 किलो है। इसमें 10 किलो गैस का वजन भी शामिल है। एलपीजी के पुराने ग्राहक अपनी 14.2 किलो सिलेंडर को बदल कर भी कंपोजिट सिलेंडर ले सकते हैं।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें
इस खबर काे शेयर करें