Bappi Lahiri : जानिए बप्पी लाहिड़ी के जीवन से जुड़ी वो अनसुनी बातें, जिन्हें बहुत कम लोग जानते है

संगीत प्रेमी अभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के दुख से लोग उबरे भी नहीं थे कि चार दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) के निधन की खबर से फिर से मायूस हो गए। बप्पी लाहिड़ी ने बुधवार सुबह मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वो स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के चलते काफी समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। संगीत की दुनिया के एक और सितारे की निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक छाया हुआ है। आइए जानते है बहुमुखी प्रतिभा के धनी बप्पी लाहिड़ी के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी अनसुनी बातें जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

  1. इंडस्ट्री के गोल्डन म्यूजिक डायरेक्टर बप्‍पी लाहिड़ी ने करीब 650 फिल्मों में म्यूजिक दिया है। हिंदी, बांग्ला के अलावा उन्होंने तकरीबन सभी भाषाओं में गाने गाए हैं। साथ ही 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए हैं।
  2. वर्ष 1986 में बप्पी दा ने 33 फिल्मों के 180 गाने रिकॉर्ड किए थे। उनकी ये उपलब्धि ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड’ रिकार्ड में दर्ज हैं।
  3. दुनिया के मशहूर डांसर माइकल जैक्सन के गानों और डांस की जहां दुनिया दीवानी थी वहीं माइकल इंडिया में बप्पी लाहिड़ी के गाने ‘डिस्को डांसर’ के बहुत बड़े फैंन थे।
  4. बप्पी लाहिड़ी प्रतिभा के इतने धनी थे कि महज 3 साल की उम्र में उन्होंने तबला सीखना शुरू कर दिया था और 11 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोज करना शुरू किया।
  5. बप्पी लाहिड़ी को सोने के गहने पहनने के शौकिन के तौर पर देखा जाता रहा। वो इतने गहने इसलिए पहनते थे जिससे वो अपना स्टाइल स्टेटमेंट सेट कर सकें। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था वो किसी मशहूर पर्सनैलिटी से काफी प्रभावित थे। उनको देखने के बाद उन्होंने भी अपना स्टाइल बनाने के लिए ऐसा किया। हर दिन कम से कम 7 से 8 चेन पहनते थे। वो इतनी सोने की चेन इसलिए भी पहनते थे क्‍योंकि सोना उनके लिए लकी था।
  6. किशोर कुमार, बप्पी लाहिड़ी के रिश्तेदार थे जिन्होंने उन्हें संगीत सिखाने के साथ-साथ बॉलीवुड में पैर जमाने में भी मदद की थी।
  7. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बप्पी दा ही वो संगीतकार थे जिन्हें म्यूजिक में पॉप का फ्लेवर देने का श्रेय जाता है। उनके इस एक्सपेरिमेंट ने बॉलीवुड की दिशा बदलकर रख दी थी।
  8. बहुत से लोगों को ये बात मालूम नहीं होगी कि बप्‍पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था जिसे बाद में उन्‍होंने अपना स्‍टेज नेम बप्‍पी लाहिड़ी कर लिया था।
  9. बप्पी लाहिड़ी के म्यूजिक का जादू सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी था। फिल्‍म ‘डिस्‍को डांसर’ से बप्‍पी दा का मशहूर गाना ‘जिमी जिमी आजा आजा’ 2008 में आई हॉलीवुड फिल्‍म ‘यू डोंट मेस विद द जोहान’ में शामिल किया गया था। म्‍यूजिक को Julius Dobos ने रीक्रिएट किया था।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories