True love in hindi: इन राशियों से मिलता है सच्चा प्यार
True love in hindi: हर किसी की चाहत होती है कोई उसे सच्चा प्यार करें। लगभग सभी लोग अपनी जिदंगी में सच्चा प्यार करने वाला पार्टनर चाहते। आजकल के युवा प्यार का सही अर्थ (what is love in hindi) जाने बिना फिल्मी प्यार करने लगते हैं। फिर उसमें धोखा खाकर अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं।
Table of Contents
What Is The Meaning Of True Love
प्यार एक खुबसूरत अहसास है। प्यार निर्दोष, निस्वार्थ और निश्चल होता है। वो किसी से भी हो सकता है। चाहे वो माता-पिता से, दोस्त से हो या फिर प्रकृति से। प्यार वो है जिसके पास हमें दिल का सकून मिलता है। इसमें लेन-देन का भाव नहीं होता। हम जिससे प्यार करते हैं, वो भी हमें उतना ही प्यार करें यह जरूरी नहीं है। जब व्यक्ति किसी को दिल की गहराइयों से प्यार करता है तो वो उसकी खुशियों के लिए सब कुछ करने का तैयार रहता है।
What Is True Love सच्चा प्यार क्या है
हर किसी में यह जानने की जिज्ञासा होती है कि जिस गर्लफेंड या ब्यायफेंड को वे इतना प्यार करते है (true love status in hindi) वो उनसे कितना प्यार करता है। प्यार में अपने साथी के साथ वफादारी बड़ी चीज होती है। सच्चे प्यार पर अनेक शायरों ने शायरी (true love shayari) तक लिख डाली है। एस्ट्रोलॉजी हमेशा से व्यक्ति के प्रेम संबंधों के बारे में सटीक जानकारी देती रही है। इसकी मदद से व्यक्ति अपने सच्चे प्यार के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से वे कौनसी राशियां है जो प्यार के मामले में अपने साथी के साथ वफादार रहती है। अगर आपका का ब्यायफेंड या गर्लफ्रेंड इस राशि की है तो आप इस दुनिया के बहुत ही खुशनसीब इंसान है।
यह भी पढ़ें : घर में कलह का कारण बनते है ये 7 वास्तु दोष, ये उपाय अपनाइए
आइए जानते है प्यार की वफादार राशियां (True love in hindi)
वृषभ – रोमांटिक होते हैं (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो):
वृषभ राशि के लोग रोमांटिक किस्म के होते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है जो प्रेम का कारक ग्रह है। इस राशि के लोग भले ही कठोर दिखाई देते है, लेकिन प्यार के मामले में वफादारी इनका गुण है। इस राशि के लोग एक बार जिससे प्रेम करने लग जाते है, ताउम्र उसी से प्यार करते हैं। हालांकि इस राशि के लोग जल्दी ही किसी के प्यार में नहीं पड़ते हैं। यदि आपका जीवनसाथी वृषभ राशि का है तो आपको अपनी किस्मत पर नाज करना चाहिए कि आपको इतना प्यार करने वाला साथी है। इस राशि के लोग अपने साथी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते। जीवनसाथी को खुश रखने वाले होते हैं।
कर्क –अपने साथी के साथ वफादार होते है (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के लोगों का मूड बनता-बिगड़ता रहता है। लेकिन अपने जीवनसाथी के साथ ये पूरी वफादारी निभाते है। अगर आपका पार्टनर कर्क राशि का है तो दुनिया के उन भाग्यशाली लोगों में से है जिन्हें अपने साथी का भरपूर प्यार मिलता है। इस राशि के लोगों को रिश्ता निभाना बखुबी आता है। ये जो एक बार जिससे रिश्ता जोड़ लेते है, जिदंगीभर उसका साथ निभाते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर की सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। उनकी इच्छाओं को पूरी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं
यह भी पढ़ें : Weight Loss Tips in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में घटाएं 5 किलो वजन
वृश्चिक – पार्टनर को लेकर भावुक होते है ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ):
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस कारण ये लोग एनर्जी से भरपूर होते हैं। जिद्दी व गुस्सा करने वाले होते हैं। लेकिन अपने साथी के साथ वफादारी बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। प्यार के मामले में इनका जैसा वफादार साथी मिलना मुश्किल होता है। यदि आपका जीवनसाथी वृश्चिक राशि का है तो आप खुश हो सकता है कि आपको इतने प्यार करने वाला साथी मिला है जो जरूरत पड़ने पर आपके लिए दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ सकता है। हालांकि आपको एक विशेष बात का ध्यान रखना होगा। वृश्चिक राशि के लोग जन्मजात ईष्यालू होते हैं। ऐसे में वे आपको किसी के साथ घुलेमिले देखें तो इनसे उन्हें तकलीफ होगी। वे अपने साथी पर अपना पूरा अधिकार चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : Health Insurance के ये हैं फायदे, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
मकर- प्यार निभाना इनसे सीखें (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो):
मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि न्याय का देवता है। ऐसे राशियों का अधिकांश समय अपने बिजनेस व नौकरी पर ध्यान देते हैं। ऐसे लोग सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। अपने जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करना कोई इनसे सीखें। मकर राशि के लोग सहनशील होने के साथ ही स्थिर प्रकृति के होते हैं। अक्सर पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअदांज करते हैं। अगर आपका जीवनसाथी भी मकर राशि का है तो उन चंद लोगों में शुमार है जिन्हें सच्चा प्यार ( true love in hindi) मिलता है।
यदि आपका जीवनसाथी इन राशियों में से किसी भी राशि का नहीं है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम यह नहीं कह रहे है कि दूसरी राशियों के लोग अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार नहीं होते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता आपसी विश्वास और प्रेम से टिका होता है। उसे बनाए रखने साथ आपस में होने वाली गलतफहमियों को मिल बैठकर दूर करने से रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें
इस खबर काे शेयर करें