- Advertisement -

Aaj ka rashifal: 10 मार्च: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

बुधवार, 17 दिसंबर 2025 का पूरा राशिफल - प्यार, करियर, सेहत और धन से जुड़ी हर बात!

- Advertisement -

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक जानकारियां राशिफल (Aaj ka rashifal) से प्राप्त की जा सकती है। राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर बनाया जाता हैं ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है। ऐसे में इसका आपके व्यापार, नौकरी व पारिवारिक जीवन में सीधा असर पड़ता हैं। आज का राशिफल सभी राशियों का कैसा रहेगा? इनका आपके जीवन पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते है…

Aaj ka rashifal (आज का राशिफल)

1.मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:

mesh rashi :गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएँगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें। नए कार्यों का प्रारंभ न करने तथा स्त्री और पानी से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

2. वृषभ (Taurus in hindi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:

वृषभ राशि : गणेशजी के आशीर्वाद से आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

3. मिथुन (Gemini Rashifal) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:

मिथुन राशि:गणेशजी की कृपा से आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।

4. कर्क (Cancer Rashifal) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:

दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेममीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव या बोलाबोली होगा। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। यात्रा- प्रवास में कठिनाई आएगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

5. सिंह (Leo Rashifal) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:

गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएँगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी- पेशावालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

6.कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:

शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है, ऐसा गणेशजी चेतावनी देते हैं। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

7.तुला (Libra Aaj ka rashifal ) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:

आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:

गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीयाली में व्यतीत होगा।.

9. धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत सम्बंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँगे।

10.मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

गसामाजिक क्षेत्र में नौकरी- धंधा में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास- पर्यटन होंगे।

11.कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:

Aaj ka rashifal : गणेशजी की कृपा से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भई प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

12. मीन (Pisces ) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची: Aaj ka rashifal

गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी। पुत्र के साथ मतभेद बढ़ेगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। Aaj ka rashifal की पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

- Advertisement -
News Post
News Posthttp://newspost.in
हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -