MP News : 7 फेरे लिए, मांग भरी और लग्न वेदी को‎ लात मार दुल्हन को छोड़ चला गया दूल्हा

MP News : खरगोन‎ शहर के नूतन नगर स्थित मांगलिक परिसर में ‎चल रहे शादी समारोह में उस समय मायूसी‎ छा गई, जब दूल्हे ने दुल्हन संग फेरे लिए,‎ मांग भरी और अचानक लग्न वेदी को लात मार के दुल्हन को छोड़कर चला गया और‎ बारात भी लौट गई।‎

शनिवार देर रात हुए घटनाक्रम के बाद‎ मांगलिक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी।‎ दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाए कि 20 लाख‎ रुपए दहेज की मांग के चलते उक्त घटनाक्रम‎ हुआ। बात यहीं खत्म नहीं हुई, देर रात दुल्हन‎ पक्ष ने शहर कोतवाली पहुंच दूल्हे सहित‎ उसके पिता व अन्य लोगों को खिलाफ दहेज‎ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।

इस सदमे से‎ बेहोश हुई दुल्हन को जिला अस्पताल में‎ भर्ती करवाया गया। वहीं रविवार सुबह दूल्हा‎ व उसके साथ आई महिलाओं ने जिला‎ अस्पताल में भी विवाद कर समझौता करने‎ का दबाव बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार‎ जिला अस्पताल में भी दूल्हे ने दुल्हन का‎ हाथ पकड़ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

‎प्रकरण दर्ज करने के बावजूद शहर में घूम रहे‎ आरोपियों को पुलिस घटना के 18 घंटे बाद‎ रविवार शाम तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।‎ दुल्हन मां रेखा पति अनिल मंडलोई‎ निवासी खंडवा ने बताया कि बेटी रक्षा का‎ विवाह खरगोन निवासी आनंद गराशे से तय‎ हुआ था। करीब दो साल पहले सगाई हुई थी।‎

शनिवार रात दोनों की शादी शहर के नूतन‎ नगर स्थित मांगलिक भवन में हो रही थी।‎ इसमें शादी के बाद लगन के समय दूल्हे‎ आनंद और उसके पिता कमल गराशे,‎ बलराम गराशे, श्याम गराशे, भरत गराशे ने‎ दहेज में 20 लाख रुपए की मांग की, जो हम‎ नहीं दे सके। इस पर पहले दूल्हे के परिजन‎ कार्यक्रमस्थल से चले गए। बाद में दूल्हे को‎ मोबाइल पर कॉल किया। इस पर दूल्हे आनंद‎ ने लग्न लगने, फेरे लेने व दुल्हन की मांग‎ भरने के बाद तलवार निकाली और लग्न‎ वेदी को लात मारी और वह भी चला गया।‎

दूल्हे पक्ष का आरोप, दुल्हन पक्ष ने किया विवाद

उधर, दूल्हे के‎ भाई भरत गराशे ने बताया कि हमने दहेज की‎ मांग नहीं की है। हमारे बीच पहले तय हुआ‎ था कि कुछ लोगों को शादी में नहीं बुलाना है,‎ बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने उन लोगों को‎ शादी में बुलाया। इस पर दूल्हा मंच पर नहीं‎ बैठना चाहता था, लेकिन दुल्हन के मामा पक्ष‎ ने दूल्हे के साथ विवाद किया और अपशब्द‎ भी कहे। हमारे परिवार में 5 बहुएं हैं, किसी से‎ भी पूछ सकते हैं कि क्या हमने दहेज की मांग‎ की है। विवाद के बाद भी मेरा भाई दूल्हा‎ आनंद अपनी दुल्हन को लेने गया था, लेकिन‎ वो लोग नहीं मानें और रिपोर्ट लिखवा दी।‎

उधर, थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने कहा‎ कि दुल्हन पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज‎ की है। अस्पताल की रिपोर्ट आना बाकी है।‎ मामले जांच की जा रही है।

Also Read :

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Samsung Galaxy S27 Price in India: जानें कीमत, दमदार फीचर्स और लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S27 Price in India: सैमसंग के अगले...

Topics

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Related Articles

Popular Categories